Search

October 12, 2026 5:04 am

आपके सरकार आपके द्वार’ शिविर का आयोजन, विधायक दिनेश मरांडी ने किया दीप प्रज्ज्वलित।

शिविर में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई, लाखों की परिसम्पत्ति का किया गया वितरण।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)आपके सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन सोमवार को प्रखंड के बड़ा घाघरी व सोनधानी पंचायत में आयोजित किया गया। शिविर में विधायक दिनेश मरांडी,एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा ,बीडीओ श्रीमान मराण्डी, झामुमो जिला सचिव सुलेमान बास्की के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मइया योजना के तहत राज्य के लाखों महिलाओ को इस योजना से जोड़ा गया है,जिसे लाभ भी मिल रहा है,पर इस जनहित की योजना को भी रोकने के लिए भाजपा कुप्रयास करने में तुला हुआ है ,पर वे लोग कभी सफल नही होंगे।अबूआ आवास योजना के तहत बेघर परिवारों को आवास उपलब्ध कराई जा रही है।इसके साथ ही 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ , दो लाख तक कि कृषि ऋण माफ़ योजनाओ को क्रियान्वयन की जा रही है।शिविर में एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा ने भी अपने सम्बोधन में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी दिया।वही बीडीओ श्रीमान मरांडी ने प्रखंड में संचालित योजना व कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी दिया. शिविर में लाखों की परिसम्पत्ति का वितरण किया गया।उधर सोनाधनी पंचायत में भी शिविर का आयोजन की गई।जिसमे लाखो राशि की परिसम्पत्ति का वितरण किया गया।वही शिविर में लगे स्टाल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर बीसीओ कैसी दास , राजाराम रविदास सहित सभी अभियंता , अंचल व प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!