Search

March 22, 2026 2:34 pm

अभाविप शैक्षणिक मुद्दों को लेकर करेगी आंदोलन

राजकुमार भगत

पाकुड़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ की अभाविप कार्यालय जिला समीक्षा बैठक जिला संयोजक गुंजन तिवारी के नेतृत्व में आहूत की गई जिसमें विद्यार्थी परिषद के वर्ष 2024 में की गई कार्यों की समीक्षा एवं आगामी वर्ष 2025- 26 के लिए रूपरेखा तैयार की गई।परिषद ने जिले के विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने की बात कही।खेलो भारत के अखिल भारतीय संयोजक आशुतोष सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक सामाजिक मुद्दों के साथ ही भारत में विभिन्न खेलों के गतिविधियों को गति देने के लिए कार्य कर रही है। हम सभी युवाओं को पढ़ाई के साथ ही खेलो में भी अपने भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।विभाग संयोजक अमित साहा ने बताया कि पाकुड़ में विद्यार्थी परिषद लंबे समय तक पीजी की पढ़ाई को लेकर आंदोलन करते आ रही है लेकिन अभी तक सरकार ने पाकुड़ में पीजी की पढ़ाई पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई ।आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद पीजी की पढ़ाई,कैंपसों में छात्रों की उपस्थिति एवं प्लस टू और महाविद्यालय में कुछ विषयों पर सीट बढ़ाने को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी।जिला प्रमुख डॉ० मनोहर कुमार एवं जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने बताया कि वर्ष 2024 में विद्यार्थी परिषद ने 5000 सदस्य पूरे पाकुड़ जिले में बनाएं वर्ष 2025 में हम पूरे जिले भर में अपने सदस्यता अभियान के माध्यम से 6000 छात्रों को अपने साथ जोड़ेंगे।प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य मनीषा कुमारी ने बताया कि पाकुड़ महिला महाविद्यालय शहर से दूर क्षेत्र में बनाया गया है जहां पर छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन को कुछ सुविधा जैसे समय-समय पर पेट्रोलिंग और स्ट्रीट लाइट जैसे समाधान करने की आवश्यकता है। जिसको लेकर विद्यार्थी परिषद के छात्रा प्रतिनिधिमंडल जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलेंगे।
मौके पर प्रदेश सह संयोजक सानू रजक,विभाग संगठन मंत्री बादल तिवारी,नगर मंत्री हर्ष भगत नगर सह मंत्री रानी साहा,प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य सुरोजित मंडल, सुमित पांडे प्रदीप मिश्रा विशाल भगत सनी कुमार,आयुष कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर