Search

February 12, 2026 10:02 pm

सरकारी हाट में नियमों की अनदेखी पर फटकार, एसी ने गुणवत्तापूर्ण चाहरदीवारी निर्माण का दिया निर्देश।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने गुरुवार को हिरणपुर सरकारी मवेशी हाट परिसर में निर्माण हो रहे चाहरदीवारी कार्य का जायजा लिया। इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी , बीडीओ टुडू दिलीप , सीओ मनोज कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संवेदक द्वारा पुराने जर्जर चाहरदीवारी को बिना तोड़े इसके आगे नए सिरे से निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबकि नियमत पुराने चाहरदीवारी को तोड़ना आवश्यक था। एसी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हाट परिसर में जितने में अतिक्रमण है। सब को हटाना है। वही परिसर से जितने भी घरो का दरवाजा निकला है। उसे अविलम्ब बन्द किया जाय। इसको लेकर सभी संवेदको को बुलाकर एक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दी जाएगी। चाहरदीवारी निर्माण कार्य पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण रूप से किये जाने का सख्त निर्देश दिया। वही सीओ ने कहा कि हाट अधीक्षक हूं , पर यह जमीन लिट्टीपाड़ा अंचल क्षेत्र अंतर्गत आता है। इसमें जो भी निर्णय लिट्टीपाड़ा अंचल प्रशासन द्वारा लिया जाना है। इसके बाद एसी ने हटिया परिसर में बने दुकान शेड की आवंटन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वही हाट कार्यालय , स्टोर रूम , शौचालय निर्माण को लेकर सीओ ने अपनी बातें रखा। बताते चले कि हटिया परिसर में काफी मात्रा में अतिक्रमण की गई । वही परिसर निकट स्थित घरो से दरवाजा खोल दी गई है। जिससे हटिया परिसर सुरक्षित नही रह गई है। इसको लेकर प्रशासन को सख्त कदम उठाना आवश्यक है।इस दौरान बीपीओ ट्विंकल चौधरी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर