Search

September 28, 2026 4:00 am

अभाविप के सेवा शिविर में पहुंचे एसडीपीओ, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) पाकुड़िया नगर द्वारा श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ के अवसर पर आयोजित निरंतर सेवार्थ विद्यार्थी शिविर कई दिनों से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सेवा में सक्रिय है। शनिवार को शिविर में एसडीपीओ विजय कुमार पहुंचे। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने उनके मार्गदर्शन से प्रेरित होकर सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे यह आयोजन सेवा और अनुशासन का उदाहरण बन रहा है।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे आगे भी राष्ट्रहित से जुड़े हर कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। परिषद् ने यज्ञ समिति, पाकुड़िया के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इसी सामूहिक प्रयास से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!