अमर भगत
Also Read: एसआईआर में कोई पात्र मतदाता न छूटे, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें, विधायक हेमलाल मुर्मू
अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू से लदा एक डंपर जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान चालक खनन एवं परिवहन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने डंपर को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा। मामले की जांच जारी है और संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।







