Search

October 23, 2026 4:38 am

आपसी विवाद में पत्‍नी की दुपट्टे से गला दबाकर की हत्‍या, आरोपी गिरफ्तार।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के खपड़ाजोला गांव में एक सनकी पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।पति ने पत्नी के गले में दुपट्टा फंसा कर घटना को अंजाम दिया है।पुलिस ने सनकी आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया।जानकारी हो कि मृतिका का नाम अनीता मुर्मू जिसकी उम्र 20 साल है और मालपहाड़ी ओपी के खपड़ाजोला की रहने वाली बतायी जा रही है। वहीं अनीता मुर्मू के पति का नाम माताल हेंब्रम है जिसका उम्र 23 वर्ष है । मृतिका का सनकी पति के साथ अक्सर घरेलू विवाद होते रहता था विवाद को लेकर सनकी पति ने अपनी पत्नी की गले में दुपट्टा का फंदा बनाकर हत्या कर दी। हालांकि मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर हत्यारोपी सनकी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गयी।वहीं इस घटना को लेकर ओपी के प्रभारी सुकदेव कु० साह ने बताया कि पति के द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गयी है। हत्या करने के बाद भाग रहे हत्या आरोपी की की गिरफ्तारी कर ली गयी है। उन्होंने ये भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!