Search

February 5, 2026 5:07 am

पीर पहाड़ पर चदरपोसी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, शांति व्यवस्था सुनिश्चित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के स्थित पीर पहाड़ पर चदरपोसी के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद रहा। मौके पर महेशपुर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय सिन्हा, थाना प्रभारी रवि शर्मा, प्रभारी सीआई उपेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रशासनिक टीम ने पीर पहाड़ का दौरा कर निरीक्षण किया और सभी सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। थाना प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि चदरपोसी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी समस्या की स्थिति में लोगों को तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर