प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)थाना क्षेत्र में डकैती कांड के फरार आरोपी के घर मे गुरुवार को कोर्ट के आदेश के बाद एसआई गोपाल कुमार महतो एवं सशस्त्र बल के साथ आईपीसी धारा 395 के मामले में फरार चल रहे आरोपी छोटा बुलाय उर्फ भोला टुडू के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी छोटा बुलाय उर्फ भोला टुडू डकैती के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके घर पर इश्तिहार चिपकाकर जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।पुलिस ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।







