Search

April 30, 2026 4:49 am

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की तैयारी: शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण मनाने का अपील, 15 सितंबर को मनाया जाएगा पर्व।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला त्योहार ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इस साल 15 सितंबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई । बैठक में थाना प्रभारी ने पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती को सौहार्दपूर्ण मनाने का अपील किया। साथ ही किसी भी प्रकार का भड़काऊ गाना जुलूस में नहीं बजे यह सभी जुलूस कमेटी की जिम्मेदारी है इस पर विशेष ध्यान रखेंगे एवं रूट चार्ट के मुताबिक ही जुलूस ले जाने का निर्देश दिया एवं कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और पदाधिकारी की तैनाती रहेगा।बैठक में उपस्थित कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मो इस्लाम मियां ने सबों से इस त्योहार को शांति पूर्ण मनाने का अपील किया , बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, कारू मियां,पूर्व मुखिया मदन माधुर्य सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

img 20240914 wa00592697188222111178809

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!