Search

May 11, 2026 3:11 pm

सरस्वती शिशु मंदिर लिट्टीपाड़ा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

कठिन परिश्रम सफलता की चाभी है:–सचिव।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि समिति के सचिव गणेश ठाकुर,कोषाध्यक्ष विश्वजीत मंडल,अभिभावक प्रतिनिधि सह स्थानीय मुखिया शिव टुडू, रक्षाकर साहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।मुख्य अतिथि द्वारा बारी बारी से प्रत्येक भैया बहनों के बीच परीक्षा फल पत्रक का वितरण कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सचिव गणेश ठाकुर ने बच्चों के बीच संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम सफलता की चाभी है। किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम, एकाग्रता एवं संयम अति आवश्यक गुण है। प्रत्येक छात्र छात्राओं को इन गुणों को अपने जीवन में उतरना चाहिए।साथ ही उन्होंने विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदी जी के कार्य एवं समर्पण भाव की सराहना की। इस दौरान कोषाध्यक्ष विश्वजीत मंडल ने भी समस्त भैया बहनों को बधाई दी एवं आगामी सत्र में सर्वोत्तम प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।मौके पर अभिभावक सुबोध शुक्ला, राजकुमार मड़ैया,प्रभारी प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, आचार्य नंदकिशोर मंडल, प्रशांत मंडल,सोना हेंब्रम,बापन प्रमाणिक, मिली मरांडी, माईकल मरांडी आदि मौजूद थे।

img 20240330 wa0032624955398996195988

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!