राजकुमार भगत
पाकुर। स्थानीय प्लस टू एलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में सत्र 2023 – 24 का वार्षिक खेल – कूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेलकूद कार्यक्रम में बच्चों में जोश, जुनून और उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निर्देशक अरविंद साह तथा प्राचार्या अनुपमा साहा ने किया । ग्रेड नर्सरी, एल. के. जी. तथा यू.के. जी. के बच्चे बैलून रेस, बैग रेस, बैलेंस रेस, शू रेस, आदि में भाग लिए, ग्रेड एक से पाँच तक फ्रंट बैक रेस, स्पून एंड मार्बल रेस, फ्रॉग रेस, 100 मीटर रेस आदि तथा सीनियर बच्चों के लिए मेमोरी टेस्ट, मैथ्स रेस, स्लो साइकिलिंग, प्लेन रेस, थ्री लेग रेस, कॉक फाइट, आदि अपने बच्चों ने भाग लिया। बीते शनिवार से सीनियर लड़कों का क्रिकेट तथा कबड्डी और लड़कियों का खो – खो तथा बैडमिंटन आयोजित हुआ था। मौके विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएँ आदि उपस्थित थे।
Related Posts

रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) का 10वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर 170 गरीबों को भोजन करा एवं वृक्षारोपण एवं जनसेवा संकल्प के साथ हुआ सम्पन्न

मॉडल’ के नाम पर जर्जर भवन में चल रहा आंगनवाड़ी केंद्र, छज्जे से झड़ रहा प्लास्टर, 40 बच्चों की सुरक्षा दांव पर




