अपराध नियंत्रण पर रहेगी पहली नजर।
प्रशांत मंडल
पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद राय, 2018 बैच के दरोगा, ने शनिवार को 14वें ओपी प्रभारी के रूप में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस अधीक्षक की उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए शत प्रतिशत प्रयास करेंगे और थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को नहीं चलने देंगे। उन्होंने लोगों से निसंकोच थाना में आने और मदद मांगने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता के साथ है और उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।
Also Read: विस्थापितों की मांगों पर प्रशासन-कोल कंपनी आमने-सामने, त्रिपक्षीय वार्ता में समाधान का भरोसा।





