Search

March 19, 2026 3:53 pm

खनिजों से भरा है पाकुड़, पर खाली है विकास की थाली: अजहर

पाकुड़ क्षेत्र के खनिज एवं विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे से अजहर ने की मुलाकात, सकारात्मक सहयोग का मिला आश्वासन।

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व एनडीए प्रत्याशी एवं सक्रिय समाजसेवी अजहर इस्लाम ने शनिवार को केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री, माननीय सतीश चंद्र दुबे से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित मंत्री कार्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।इस दौरान अजहर इस्लाम ने झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र, विशेष रूप से पाकुड़ जिले की खनिज संपदा, औद्योगिक संभावना और अधोसंरचना विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र में पत्थर खनन उद्योग की स्थिति, रोजगार के अवसर, पर्यावरणीय संतुलन तथा स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।इस्लाम ने मंत्री जी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि पाकुड़ क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खनिज संपदा उपलब्ध है, किंतु उचित नीति और केंद्र सरकार के सहयोग के अभाव में यह क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित है। उन्होंने खनिज आधारित उद्योगों की स्थापना, कौशल विकास केंद्रों के निर्माण, और सड़कों एवं परिवहन ढांचे के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया।मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पूरे धैर्य और गंभीरता से सभी मुद्दों को सुना और आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार झारखंड, खासकर संसाधन-समृद्ध किन्तु विकास से वंचित इलाकों की आवश्यकताओं को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय की प्राथमिकता में ऐसे क्षेत्र शामिल हैं, जहां खनिज संपदा के साथ-साथ विकास की व्यापक संभावनाएं भी हैं।उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालय स्तर पर जो भी सहयोग संभव होगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात कही।मुलाकात के बाद अजहर इस्लाम ने कहा, मंत्री से मुलाकात अत्यंत सकारात्मक रही। उन्होंने जिस विनम्रता और संवेदनशीलता से क्षेत्रीय मुद्दों को सुना, वह प्रशंसनीय है। मुझे विश्वास है कि उनके सहयोग से पाकुड़ और संथाल परगना क्षेत्र के खनिज एवं औद्योगिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी।इस अवसर पर अजहर इस्लाम ने मंत्री की सादगी, कार्य के प्रति समर्पण और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की विशेष रूप से सराहना की और उनका हार्दिक आभार प्रकट किया।

img 20250504 wa00026366507312981916504

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर