Search

February 11, 2026 1:25 pm

मानवता की मिसाल बने अजहर इस्लाम, गंभीर रूप से बीमार गरीब युवक को दिलाया जीवनदान।

पाकुड़: सदर प्रखंड के उदय नारायणपुर पंचायत के विक्रमपुर गांव के एक गंभीर रूप से बीमार गरीब युवक के इलाज की पूरी जिम्मेदारी पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने अपने कंधों पर ली है।पाउडर फैक्ट्री में लंबे समय तक काम करने के कारण युवक के फेफड़े बुरी तरह खराब हो गए थे, जिससे उसे सांस लेने में भारी परेशानी हो रही थी और टीबी जैसी गंभीर बीमारी ने उसे जकड़ लिया था।युवक की हालत की जानकारी मिलते ही अजहर इस्लाम ने बिना देर किए पाकुड़ के सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सीधा संपर्क कर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की। उनके निर्देश पर कार्यकर्ताओं द्वारा युवक को तत्काल पाकुड़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज शुरू किया गया।इलाज के दौरान आर्थिक संकट को देखते हुए अजहर इस्लाम ने अपनी ओर से युवक के इलाज के लिए आवश्यक दवाइयों की खरीद हेतु पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि पैसों की कमी के कारण उपचार प्रभावित न हो। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीज की स्थिति अब डॉक्टरों की निगरानी में है और उसे लगातार चिकित्सा सहायता दी जा रही है।इस मौके पर अजहर इस्लाम ने कहा कि गरीब और मजदूर वर्ग का इलाज और जीवन बचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति उनके लिए सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंदों को इलाज और सहायता दिलाने का उनका प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा।

img 20260130 wa00441913461357266941767
img 20260130 wa00435239396085440746081

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर