Search

April 26, 2026 2:44 pm

बाबूलाल मरांडी पहुंचे पाकुड़िया प्रखंड के राजदाहा जहां निकली गई आदिवासी अधिकार यात्रा।

भाजपा कार्यकर्ता ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का किया स्वागत।

धीरेन साहा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आदिवासी अधिकार यात्रा के दुसरे दिन बुधवार को महेशपुर विधानसभा अन्तर्गत पाकुड़िया प्रखंड के राजदाहा से आदिवासी अधिकार यात्रा प्रारंभ हुआ। वहीं राजदाहा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके साथ ही आदिवासी मोर्चा के बैनर तले आदिवासी अधिकार यात्रा प्रखंड क्षेत्र में निकाली गई। रैली में हजारों आदिवासी कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर जेपी नड्डा जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, का नारा लगाते हुए पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के बोल्को , फुलझंझरी, गनपुरा,खक्सा, सहित विभिन्न गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया।

प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी अपने हजारों समर्थकों के साथ किया स्वागत

आदिवासी अधिकार यात्रा को सफल बनाने हेतु प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ सैकड़ो मोटरसाइकिल में सबसे पहले प्रखंड क्षेत्र के बोन्नोग्राम से रैली निकालकर पलियादाहा,डोमनगड़िया, नवाडीह, खक्सा, पाकुड़िया से होकर राजदाहा गांव पहुंचकर अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। साथ ही बाबूलाल मरांडी का रैली में स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर विभिन्न गांव घुमा।

इस दौरान जमकर कौसा झारखंड सरकार को

इस दौरान तालवा में संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी अधिकार यात्रा के माध्यम से आदिवासियों के उनके हक और अधिकार को लेकर जागरूक किया जा रहा है और उन्हें मजबूत करने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना है। आगे कहा की राजमहल लोकसभा एवं महेशपुर विधानसभा चुनाव में पार्टी जीतकर सरकार बनाएगी तभी यहां के जनता को उनका हक मिल पाएगा।श्री मरांडी ने राज्य संपोषित भ्रष्टाचार,खान,खनिज ,बालू घाट की लूट,सोरेन परिवार द्वारा आदिवासियों के जमीन की लूट एवं संथाल के लोगों के पलायन को मुद्दा बनाया।श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की देन है। अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से गांव,गरीब को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा। संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में जोड़ना अटल सरकार की देन है।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में 8 आदिवासी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।मोदी जी ने पहली संथाली आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों को बड़ा सम्मान दिया।उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाले झामुमो के हेमंत सरकार में आदिवासी बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं।उनकी हत्या हो रही।उन्होंने कहा राज्य के खान खनिज बाहर के लोग आकर लूट रहे और झारखंड के लोग आदिवासी,गरीब रोजगार केलिए हिमाचल प्रदेश जा रहे।ऐसे परिवारवादी,भ्रष्टाचारी सरकार से झारखंड को मुक्त कराने के लिए यह स्थानीय लोगों को जागरूक करने हेतु आदिवासी अधिकार यात्रा चल रही है। उन्होंने कहा कि इस लुटेरे मुख्यमंत्री से राज्य को बचाना है,तभी राज्य में विकास होगा। गरीबी,बेरोजगारी दूर होगी। मौके पर प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन, दुर्गा मरांडी,प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, जिला अध्यक्ष अमृत पांडे , पूर्व विधायक सुफल मरांडी, पाकुड़िया प्रमुख कालिदास मरांडी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, पूर्व विधायक ताला मरांडी,जिला महामंत्री शीला रानी हेंब्रम, मोजेश टुडू, युवा मोर्चा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष जोगेश टुडू,सहित हजारों एसटी मोर्चा भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

IMG 20231206 WA0026
IMG 20231206 WA0025
IMG 20231206 WA0024
IMG 20231206 WA0028
IMG 20231206 WA0027

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!