पाकुड़िया प्रखंड टास्क फोर्स के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ साईमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुधवार को गणपुरा बड़ा सापादाहा स्थित पथरपाड़ा के पास बालू लदा एक ट्रैक्टर को जप्त किया । सीओ साईमन मरांडी ने बताया कि बिना चालान का बालू ट्रेक्टर इंजन संख्या जेएच 16बी7735 एवं ट्रोली नम्बर जेएच 16बी 2058 में बालू अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया है । हालांकि एक ट्रैक्टर का चालक चकमा देकर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया । ट्रैक्टर को सुरक्षार्थ थाना में रखा गया है । थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक एवं मालिक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 17/24 दर्ज कर मामले पर कार्रवाई की जा रही है ।






