Search

March 22, 2026 7:56 am

बेलाल शेख बने पाकुड़ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बेलाल शेख को पाकुड़ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज द्वारा 5 अप्रैल 2025 को जारी पत्र (क्रमांक JPYC/493/2025) के तहत की गई है। पत्र में कहा गया है कि बेलाल शेख की युवा कांग्रेस के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और अपने कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व को सशक्त बनाएंगे। बेलाल शेख की यह नियुक्ति जिले में युवा नेतृत्व को एक नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पाकुड़ जिला युवा कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर