Search

October 11, 2026 8:41 am

दुर्गा पूजा को लेकर किया गया भूमिपूजन

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को हिरणपुर बाजार निकट स्थित दामिन डाक बंगला परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भूमि पूजन की गई। पूजा स्थल में धरती माता को आह्वान करते हुए पुजारी सुजय पांडे के द्वारा यजमान भानु साहा सपत्नीक की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई। पूजा कमिटी के अध्यक्ष दीपक कुमार साहा ने बताया कि आगामी तीन अक्टोबर से पूजा प्रारम्भ होगी। इसको लेकर आवश्यक तैयारियां प्रारम्भ कर दिया गया है। वर्षो की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से पूजा महोत्सव आयोजित होगी। इसको लेकर पूजा मंडप व पंडाल का भी निर्माण कार्य भी प्रारम्भ होगी। इस अवसर पर पूजा समिति के रविन्द्र भगत , दीपक स्वर्णकार , उत्तम साहा , वरुण रजक ,अजय , तारा रक्षित आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उधर हिरणपुर बाजार सहित गोपालपुर , तोड़ाई , देवपुर , धोवाडांगा , डांगापाड़ा आदि जगहों में स्थित मंदिरों में पूजा की तैयारी जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!