Search

May 1, 2026 2:24 am

विभाजन की राजनीति करती है भाजपा – बृंदा कारात।

विधानसभा चुनाव लड़े जाने वाले सीटों की सूची में महेशपुर भी शामिल – सीपीएम।

पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन मे सीताराम येचुरी को दी गई श्रद्धांजलि।

एस कुमार

पोलिट ब्यूरो सदस्य बृंदा कारात ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि
भाजपा केवल विभाजन की राजनीति करती है क्योंकि उसका एजेंडा ही यही है लेकिन उसका यह स्याह पक्ष जनता के सामने बेनकाब हो गया है. इसलिए लोकसभा चुनाव में साढे चार सौ पार का नारा देने वाली भाजपा अपना खुद का बहुमत नहीं ला सकी. इसी हताशा में
विधानसभा चुनाव में भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठियों का झूठा मुद्दा उठाकर यहां विभाजन की राजनीति के सहारे चुनाव की वैतरणी पार करने की असफल कोशिश कर रही है. भाजपा नेताओं की बचकानी बातों से उनकी हताशा पुरी तरह से सामने आ गई है क्योंकि कभी वे संताल परगना को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने तथा कभी डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) बदल जाने की बात कर इस पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं.
यह बात आज महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के कंवेंशन को संबोधित करते हुए सीपीएम की पोलिट ब्यूरो सदस्य बृंदा कारात ने कही. कंवेंशन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि इस इलाके में कई बड़ी समस्याएं यहां के रैयतों – किसानों और युवाओं को प्रभावित कर रही हैं. जिसमें कोयला खदानों से ट्रांसपोर्ट कर पाकुड़ और दुमका डंपिंग यार्ड तक कोयले की ढुलाई से उत्पन्न प्रदूषण,
इस इलाके में उधोग धंधों की कमी, संताल परगना काश्तकारी कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए आदिवासियों के
खेती लायक जमीन की लूट ने यहां लोगों के संकट को बढा दिया है. दुसरी ओर एक शांत और सामाजिक सद्भाव की परंपरा वाला यह क्षेत्र सांप्रदायिक ताकतों की गतिविधियों वाला क्षेत्र बन गया है. हाल के दिनों में तारानगर और गायबथान की घटना जिसे पुरे राज्य में प्रचारित कर
सांप्रदायिकता का आक्रामक खेल भाजपा द्वारा खेला गया उसका काउंटर केवल सीपीएम ने ही किया. यहां सत्ताधारी दल के विधायक हों या अन्य कथित सेकुलर पार्टियों ने इस घटना को रुटीन घटना मान कर कोई प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया.
सीपीएम के एक हाई लेवल तथ्य
अन्वेषण टीम द्वारा गायबथान का दौरा करने के बाद जारी रिपोर्ट ने इस मामले की सच्चाई को सामने लाने का काम किया और उसके बाद ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वहां गए.
आज के कार्यकर्ता कंवेंशन की अध्यक्षता ताला बास्की ने की.मौके पर सुरजीत सिन्हा, गोपीन सोरेन, लुकास मरांडी, संतोष मोहली, रस्का मुर्मू, हुंडिंग सोरेन, मदन भंडारी, गोविंद मरांडी मो. मोजाम समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!