Search

April 30, 2026 12:31 pm

भाजपा हिरणपुर मंडल इकाई ने की आवश्यक बैठक

बैठक में लिट्टीपाड़ा विधान सभा को जीतने का लिया गया प्राण

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई हिरणपुर मे प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार, मण्डल अध्यक्ष सुकुमार मंडल की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक हिरणपुर मण्डल बैठक के प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य दानिएल किस्कू के उपस्थिति में संपन्न हुई । बैठक में दानिएल किस्कू ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, इसको लेकर हम लोग भी प्रण लेंगे की लिट्टीपाड़ा विधानसभा को भी कड़ी मेहनत करके विजय प्राप्त करेगे, किस्कू ने बताया कि पिछले कई बरसों से लगातार झामुमो के विधायक जीतते आ रहे है लेकिन उन्होंने आज तक लिट्टीपाड़ा विधानसभा के मूलभूत समस्याओं से निजात नहीं दिला सके, लिट्टीपाड़ा से भाजपा विधायक बनने के बाद अगली 5 वर्षों में लगभग सभी मूलभूत समस्याओं को निजात दिलाने का काम करेंगे। मौके पर उपस्थित अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश तुरी,जिला मंत्री जामु मरांडी,लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष राजदीप कर्मकार,मंडल मंत्री बासुदाम मंडल,एसटी महामंत्री मोनू हांसदा,मुखिया प्रतिनिधि पास्टर सोरेन,मुन्नी देवी,निमाय ठाकुर,लखी प्रसाद साहा,श्यामल मंडल,मितंजय मंडल,मनोज साहा,कोरनेल टुडू,विजय किस्कू,अली अकबर,रियाज अंसारी,लखींद्र हांसदा,समयेल टुडू,राजेंद्र ठाकुर,संजय मंडल,नारायण मुर्मू,रामचंद्र रविदास,सीताराम पहाड़िया,दिलीप यादव,मिहिर मंडल,लखन साहा, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240906 wa00499203451231589973338

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!