इकबाल हुसैन
महेशपुर/पाकुड़। महेशपुर के बलियापतरा गांव की 22 वर्षीय कस्तूरी कनक ने देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में Miss North India 2026 का खिताब जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया। उन्हें ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि 6 सितंबर को शो के साथ ही उनका ऑनलाइन एग्जाम भी था। इसके बावजूद भाई हिमप्रीत हनी के साथ देहरादून पहुंचकर कस्तूरी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि की जानकारी माता-पिता गंगा राम ठाकुर और हेमा प्रसाद को भी पहले नहीं दी थी। खबर प्रकाशित होने के बाद परिवार को बेटी की उपलब्धि का पता चला। कस्तूरी ने Vasant College for Women, BHU से स्नातक और Arya Mahila P.G. College, BHU से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री की है। उनकी इस उपलब्धि से महेशपुर समेत पूरे पाकुड़ जिले में खुशी का माहौल है।








