Search

October 13, 2026 9:36 pm

पांच महीने से मानदेय नहीं, पीएफ भी अटका; स्वास्थ्यकर्मियों ने डीसी से लगाई गुहार

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन, एरियर, वार्षिक वृद्धि और ईएसआईसी सुविधा लागू करने की उठाई मांग

पाकुड़। जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की आर्थिक परेशानी बढ़ती जा रही है। किसी को महीनों से मानदेय नहीं मिला, तो किसी के पीएफ की राशि खाते में जमा नहीं हुई। कर्मचारियों ने मंगलवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज को आवेदन देकर समय पर वेतन भुगतान सहित अपनी विभिन्न मांगों के समाधान की गुहार लगाई। कर्मचारियों ने बताया कि बीपीएचयू कर्मियों को पांच महीने से मानदेय नहीं मिला है। वहीं, नियमित वेतन भुगतान नहीं होने, वार्षिक वेतन वृद्धि और बकाया एरियर का लाभ नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने वेतन से काटी गई ईपीएफ राशि का पारदर्शी विवरण देने और उसे नियमित रूप से खातों में जमा कराने की मांग की।।कर्मचारियों ने नियमानुसार ईएसआईसी स्वास्थ्य बीमा सुविधा लागू करने तथा प्रत्येक माह निश्चित तिथि तक मानदेय भुगतान सुनिश्चित कराने की भी मांग की। उनका कहना है कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभाने के बावजूद समय पर वेतन और जरूरी सुविधाएं नहीं मिलना उनके और उनके परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। कर्मचारियों ने उपायुक्त से संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!