Search

June 25, 2025 7:52 pm

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’, हर घर तिरंगा अभियान और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )प्रखंड अंतर्गत बुथ नंबर 41 पर भाजपा कार्यकर्ता शिव प्रसाद पहाड़िया के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के मन की बात संवाद को सुना।मन की बात कार्यक्रम के तहत मोदी जी ने संबोधित करते हुए कहा इस वर्ष आजादी के 78 वे साल में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में पूरे देश बढ़ चढ़कर भाग लिया और युवाओं का भी काफी भागीदारी रही।युवाओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर में तिरंगा झंडा लगाते हुए पांच करोड़ युवाओं ने सेल्फी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।मोदी जी ने कहा झाबुआ में कचरा से पलास्टिक का अद्भुत आर्ट तैयार किया है।ओर पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा रोपण कार्य किया गया,उसमे मोदी जी ने कहा वृक्ष लगाना सबसे अच्छा कार्य है।पर्यावरण का रक्षा हम सब देश वासियों को मिलकर रक्षा करना होगा तभी पर्यावरण बचेगा।मौके पर एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू,लिट्टीपाड़ा विधानसभा सह संयोजक शिवचरण मालतो, कार्यकर्ता रायमन मरांडी,निर्मल पहाड़िया,विजय पहाड़िया, पतरास पहाड़िया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर