Search

November 14, 2025 4:39 am

सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर भाजपा का संपर्क अभियान तेज।

वरिष्ठ नेता हिसाबी राय और सादेकुल आलम ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

राजकुमार भगत

पाकुड़। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत पाकुड़ संभावित विधानसभा क्षेत्र में होने वाले सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आगामी सम्मेलन अपर्णा मार्केट स्थित कांप्लेक्स, हाटपाड़ा, पाकुड़ में आयोजित होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा की ओर से व्यापक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवीनगर मंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम ने झिकरहाटी, कदमसार, देवतल्ला, कांकरबोना और बाहिरग्राम क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। आगामी सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री दिलीप कुमार वर्मा और दुर्गा मरांडी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भाजपा नेता हिसाबी राय ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत लोगों में स्वावलंबन और सशक्त भारत के संदेश को फैलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी का संदेश जन-जन तक पहुँचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर