Search

May 1, 2026 5:18 am

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा: झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का अभियान, 20 से 30 सितंबर तक परिवर्तन संकल्प यात्रा।

सतनाम सिंह

आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में झूठ-लूट-भ्रष्टाचार में लिप्त इस झामुमो-कांग्रेस-राजद ठगबंधन हेमंत सरकार से झारखंड को मुक्त कराने हेतु “परिवर्तन संकल्प यात्रा” को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में पाकुड़, लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर तीनों विधानसभाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से मंच पर माननीय प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, कार्यक्रम के संथाल परगना प्रमंडल सह संयोजक एवं अ.ज.जा. मोर्चा प्रदेश मंत्री रवीन्द्र टुडू, पाकुड़ विधानसभा प्रभारी निवास मंडल, पूर्व विधायक (पाकुड़) वेणी प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधायक (महेशपुर) मिस्त्री सोरेन एवं सुफल मरांडी, पूर्व जिला अध्यक्ष बलराम दुबे, विवेकानन्द तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल भगत, अनुग्राहित प्रसाद साह, अ.ज.जा. प्रदेश उपाध्यक्ष देवीधन टुडू, भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा, पूर्व जिला अध्यक्ष साहेबगंज पाचु सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, जिला परिषद सदस्या पिंकी मंडल उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि यह भव्य परिवर्तन संकल्प यात्रा झारखंड को इस भ्रष्टाचारी हेमन्त सरकार से मुक्त कराने का संकल्प लेने एवं जन-जन तक इस संदेश को पहूँचाने को लेकर है कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड को विकसित एवं सुरक्षित बनाने में भाजपा अब कोई कोर-कसर नही छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 29 सितंबर को विकसित भारत बनाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात का लाईव प्रसारण भी हमसभी अवश्य सुनें। संथाल परगना प्रमंडल सह संयोजक रविन्द्र टुडू ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए अपने संबोधन में कहा कि आगामी दिनांक- 20 से 30 सितम्बर, 10 दिनों तक पूरे प्रदेश में यह परिवर्तन संकल्प यात्रा होनेवाली है, इसी निमित्त इस भव्य परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ का शुभारंभ बरहेट के भोगनाडीह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने करकमलों से हरी झंडी दिखाकर करेंगे जो 22 सितंबर को बरहेट से लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर से होते हुए हमारे पाकुड़ पहुचेंगे। इस परिवर्तन संकल्प यात्रा का एकमात्र ध्येय यही है कि जन-जन इससे जुड़ अब यह दृढ़ संकल्प ले कि अब कोई इस झूठ-लूट की हेमन्त सरकार के किसी भी भ्रम-झूठ या बहकावे में नही आऐगी बल्कि इस भ्रष्टाचारी सरकार के कारण झारखंड में फैली घोर अव्यवस्था से वे लोग खुद को निजात दिलाने के लिए जन-जन की सरकार भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना हर एक बहूमूल्य वोट करेगी। प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि इस परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने में सभी कार्यकर्त्ता अपनी पूरी ताकत लगा दें ताकि जन-जन तक यह संदेश जाए कि आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, किसान, गरीब, युवा, महिला एवं हर वर्ग के विकास एवं सुरक्षा के लिए तथा विकसित भारत बनाने के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोजी के नेतृत्व में भाजपा सदैव सबके साथ मजबूती से खड़ी है एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में हमारे पाकुड़, लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर तीनों विधानसभाओं सहित पूरे झारखंड में भाजपा की एक मजबूत सरकार बनने जा रही है। अब हम न सहेंगे, न कहेंगे, इस भ्रष्ट हेमन्त सरकार को बदल के रहेंगे।
विधानसभा प्रभारी निवास मंडल ने कहा कि इस परिवर्तन संकल्प यात्रा के माध्यम से हम संकल्प ले कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है ताकि बंगलादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देनेवालों को हम कड़ा सबक सिखाने के साथ-साथ इन घुसपैठियों को हम बाहर निकाल एक सुरक्षित एवं विकसित झारखंड बना सके।
बैठक में अ.ज.जा. प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, तपन मंडल, राजेन्द्र सिंह, भाजपा नेत्री शाबरी पाल, शर्मिला रजक, जिला महामंत्री सरिताकरण मुर्मू, रूपेश भगत, साहेबगंज जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य साहेब हांसदा, शिवचरण मालतो, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष जुनास टुडू, पूर्व जिला अध्यक्ष किस्टु सोरेन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, विधानसभा विस्तारक संतोष दास आदि अनेकों सम्मानित पदाधिकारिगण एवं कार्यकर्त्तागण मौजुद रहें।

img 20240919 wa00187920594103221443312
img 20240919 wa00197178826141461307118

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!