प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )04 दिसंबर से प्रारंभ होकर 05 दिसंबर को मांझी विजय मरांडी स्टेडियम, लिट्टीपाड़ा में दो दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (बालक/बालिका ) प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी 17 पंचायतों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल एवं फाइनल खेल का कड़ा मुकाबला ग्राम पंचायत कमलघाटी, जबरदाहा, सोनाधनी, बड़ाघघरी, बड़ासरसा, फूलपहाड़ी, तालझारी, जामजोड़ी और तालपहाड़ी के पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग में कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय, लिट्टीपाड़ा एवं राजकीयकृत +2 विद्यालय, लिट्टीपाड़ा खिलाड़ियों के बीच खेला गया। इस के अंतिम प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत बड़ा घाघरी के खिलाड़ी टीम विजयी घोषित किये गये जबकि ग्राम पंचायत फूल पहाड़ी के खिलाड़ी उप विजेता घोषित हुये। वहीं महिला वर्ग में राजकीयकृत +2 विद्यालय की टीम विजेता एवं कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय, लिट्टीपाड़ा की टीम उप विजेता घोषित किये गये। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के टीम को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी एवं ग्राम पंचायत लिट्टीपाड़ा के मुखिया शिव टुडू द्वारा शील्ड और मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।ग्राम पंचायत बड़ा घाघरी के विजेता टीम पाकुड़ के जिला स्तरीय आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस इस खेल के आयोजन में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के.सी.दास,पंचायत सचिव सुषमा मुर्मू ,अमित कुमार मुखिया सुनील टुडू, रसका हांसदा, संतोषीला मरांडी, रामधन मुर्मू, मीनू सोरेन , लिली मुर्मू, चमेली किस्कू,खेल शिक्षक बाल किशोर हाँसदा, प्रमिला किस्कू सहित खेल आयोजक रूप लाल हेम्ब्रम, सहित सभी पंचायत के खिलाड़ी और काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।





