Search

April 27, 2026 11:09 am

अपना शौचालय स्वंय बनवाये और डीबीटी के माध्यम पायें सहयोग राशि

  • राजकुमार भगत

पाकुड़। उपायुक्त ने उचित लाभुकों को सूचित किया है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय (दो गड्ढेवाला) निर्माण हेतु शौचालय विहिन परिवार अपने घरों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु जिला जल एवं स्वच्छता समिति पाकुड़ को आवेदन दें सकते है । उपायुक्त ने कहा है की इस बाबत जिला समन्वयक के दूरभाष संख्या -9122571665 पर सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।
*लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता*
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति।दिव्यांगजनों के परिवार।
अधिवास भूमिहीन परिवार।लघु किसान।सीमांत किसान।महिला प्रधान परिवार।आवश्यक दस्तावेज।आधार कार्ड की छाया प्रति। बैंक खाता की छाया प्रति एवं वैध मोबाईल नम्बर जरूरी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!