Search

April 30, 2026 11:45 pm

एनएच की भूमि अधिग्रहण को लेकर हिरणपुर में शिविर आयोजित

धरमपुर से पाकुड़ तक होगी एनएच निर्माण कार्य

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): धरमपुर से पाकुड़ तक एनएच 333 ए निर्माण को लेकर विभागीय रूप से तेजी से कार्य की जा रही है। वही इसको लेकर शनिवार को अंचल प्रशासन हिरणपुर के द्वारा सुंदरपुर पंचायत अंतर्गत रानीपुर में शिविर आयोजित की गई। एनएच 333 ए में किमी 20+ 400 से किमी 94+ 900 तक सिमलोंग धरमपुर मोड़ से लिट्टीपाड़ा -पाकुड़ तक दो लेन पथ व उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए भूमि की अधिग्रहण किया जाना है। इसमे सुंदरपुर , हाथकाठी , घाघरजानि पंचायतों का भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण को लेकर रानीपुर में शिविर आयोजित की गई। जिसमें अंचल निरीक्षक विकास बास्की , उप निरीक्षक प्रकाश मुर्मू आदि उपस्थित थे। जहाँ अधिग्रहण को लेकर जमीनों के करीब 32 रैयत उपस्थित थे। जो अपने अपने जमीन की दस्तावेजो को प्रस्तुत किया। इस सम्बन्ध में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएच को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए शिविर आयोजित की जा रही है। आज के बाद 23 सितंबर को हाथकाठी , 24 को धोवापहाडी घाघरजानि , 25 को सुंदरपुर , 26 को घाघरजानि पंचायत अंतर्गत रानिकोला , जामदहा व 27 सितंबर को हिरनपुर खास गांव में शिविर आयोजित होगी। जिसमें सम्बन्धित गाँवो के रैयतों को सूचना दे दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनएच का निर्माण रानीपुर , हिरणपुर खास होते हुए कैनल की ओर से बाईपास की जाएगी। इसमे हिरणपुर बाजार को जोड़ा नही जाएगा। जो हाथकाठी होते हुए रानिकोला की ओर जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!