Search

October 22, 2026 10:56 pm

विश्व मलेरिया दिवस के सफल क्रियान्वयन एवं जन जागरूकता हेतु सिविल सर्जन ने की प्रेस वार्ता

गोड्डा : सिविल सर्जन डॉ० अनंत कुमार झा के कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को विश्व मलेरिया दिवस के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता की गई। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ० अनंत कुमार झा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम को गोड्डा जिला में भी मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन समुदाय को मलेरिया मे सुरक्षा व बचाव के प्रति जागरूक करने व बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनका व्यवहार परिर्वतन करना है।
इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस की थीम स्वास्थ्य, समानता, लैंगिंग समानता व मानव अधिकार है। उन्होंने कहा कि सोते समय मच्छरदानी का समुचित प्रयोग व घर के आसपास साफ-सफाई, जल जमाव से बचने, सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पास मलेरिया की जांच व उपचार के लिए उपलब्ध निःशुल्क व्यवस्था का लाभ उठाने संबंधी जन जागरूकता करना है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं जिले के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कर्मीगण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!