Search

October 7, 2026 12:47 pm

विश्व हाथ धुलाई दिवस पर जिलेभर में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

पाकुड़। विश्व हाथ धुलाई दिवस के मौके पर बुधवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जल सहिया ने लोगों को हाथ धोने के सही तरीके सिखाए और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। अभियान के दौरान बच्चों, स्कूली छात्र-छात्राओं और आम जनता को हाथ धोने के महत्व के बारे में बताया गया। जल सहिया ने साबुन से हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन किया और सभी को इसे अपनी दैनिक आदत में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा—हाथों की स्वच्छता बीमारियों से बचाव का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। हर नागरिक को इसकी आदत डालनी चाहिए ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। अभियान से लोगों में हाथ धुलाई के प्रति जागरूकता बढ़ी और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के प्रति लोगों को सजग किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!