Search

May 10, 2026 7:29 pm

सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत के नेतृत्व में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया । इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भगत ने बताया कि मलेरिया जानलेवा बीमारी है जो संक्रमित माता एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है मलेरिया का मच्छर जमे हुए पानी में पनपते हैं एवं लाखों में प्रजनन करते हैं इस कारण सभी प्रखण्ड के ग्राम वासियों से अपील की गई अपने आसपास साफ एवं स्वच्छ रखें, पानी को जमने ना दें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें साथ ही शरीर में पूरा ढका हुआ कपड़ा ही पहने। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भगत ने बताते हुए कहा कि मलेरिया रोग का मुख्य लक्षण ठंड व कंपकंपी के साथ तेज बुखार आना, उल्टी होना, शरीर में ठंड, सर दर्द, चक्कर आना, थोड़ी देर में पसीने के साथ बुखार उतरना आदि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत गांव की सहिया दीदी एवं अपने नजदीक के स्वास्थ्य उप केंद्र के एएनएम दीदी एवं एमपीडब्ल्यू से संपर्क कर मलेरिया जांच करायें। सभी सरकारी अस्पताल में मुफ्त जांच एवं इलाज किया जाता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भगत द्वारा बताया कि विश्व में दिवस के पूर्व संध्या पर मलेरिया से बचाव हेतु पत्रकार संवाद किया गया विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आज सभी स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, बीटीटी, एमपीडब्ल्यू, एएनएम, सीएचओ द्वारा मलेरिया से बचाव हेतु रैली निकाली गई जिसमें जन-जन का यही है नारा, मलेरिया मुक्त हो देश हमारा आदि नारे के साथ पाकुड़िया बाजार मे रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया तथा एमपीडब्ल्यू एवं अन्य के माध्यम से मलेरिया से बचाव हेतु ग्रामीणों के बीच बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जागृत किया जा रहा है मलेरिया के प्रति विश्व मलेरिया दिवस पर आज सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र प्रथम स्वास्थ्य केंद्र तथा सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निशुल्क मलेरिया की जांच एवं उपचार हेतु विशेष अभियान शिविर लगाया गया। मौके पर चिकित्सक डॉ सफीउल्लाह , केटीएस संजय मुर्मू , प्रभात दास , राय मुनी मुर्मू , मंजुला हंसदा , नित्य कुमार, रविंद्र मुर्मू , मिशन शेख , विनोद कुमार ढाका सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!