Search

February 19, 2026 1:56 am

बाबूदाहा पंचायत में चलेगा ‘सम्पूर्णता अभियान-2.0’, 6 सेक्टर में सत प्रतिशत लक्ष्य का अल्टीमेटम।

उपायुक्त मनीष कुमार का निर्देश, तीन महीने में दिखे ठोस नतीजा, फील्ड में उतरकर करें काम।

पाकुड़ | महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा पंचायत में ‘सम्पूर्णता अभियान-2.0’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छह प्रमुख क्षेत्रों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचा जैसे जरूरी क्षेत्रों में सम्पूर्णता की स्थिति हासिल करना है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजी प्रगति नहीं, बल्कि फील्ड स्तर पर बदलाव दिखना चाहिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि आगामी तीन माह के भीतर सभी छह सूचकों पर ठोस और मापनीय प्रगति दिखनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग मिशन मोड में काम करें और नियमित समीक्षा बैठक कर जमीनी हकीकत पर नजर रखें। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कहा कि पंचायत स्तर पर जागरूकता, निगरानी और सामूहिक प्रयास से ही विकास को गति मिलेगी और लक्ष्य समय पर पूरे होंगे।

img 20260214 wa00172596196959904386948
img 20260214 wa00164431508937810155045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर