पाकुड़ में कांग्रेस का जनता के साथ सीधा संवाद, आपके साथ कार्यक्रम आयोजित।
बजरंग पंडित
पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संवाद आपके साथ कार्यक्रम में भाग लेने पाकुड़ पहुंचे. कांग्रेस पार्टी का संवाद आपके साथ कार्यक्रम पाकुड़ बाजार समिति प्रांगण में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम के दौरान आलामगीर आलम जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए और तालियों की गड़गड़ाहट से महफिल गुंज उठी।तनवीर आलम और केशव महतो कमलेश ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कांग्रेस पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने पाकुड़ के विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करने का वादा किया।मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आपके क्षेत्र से जो भी उम्मीदवार हो उसे विजयी बनाकर अपनी मजबूती दिखाना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को साथ बैठकर घुसपैठ पर विचार करना चाहिए क्योंकि सीमाओं की सुरक्षा केंद्र का मसला है राज्य सरकार इसके लिए उत्तरदायी नहीं है. भाजपा द्वारा विषाक्त वातावरण बनाने की तैयारी चल रही है,भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी को धमकियां दी जा रही है और केंद्र इस पर मौन है. राजनीतिक मूल्य और मर्यादाओं को तोड़कर राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी एक सुनियोजित षडयंत्र का हिस्सा है,कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सचेत होकर ऐसे फिरकापरस्त ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है.वही उन्होंने भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की कोई भी परिवर्तन रैली काम नहीं आएगी.कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को देखकर भाजपा बौखला गई है. भाजपा ने घबराकर असम के मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री के साथ चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री को भेज दिया है, जो भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है.झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है. वे 23 जिलों का दौरा कर चुके हैं.कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जामताड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी एकता और समर्थन दिखाया।








