राजकुमार भगत
पाकुड़। सोमवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस भवन में जिला सह प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी । जिला अध्यक्ष कुमार सरकार ने बताया कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय जनता के लिए अत्यंत प्रिय थे। वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसलिए प्यार से बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह के पुकारते थे। उन्होंने देश के लिए अहम योगदान दिया। वे जब तक रहे देश और कांग्रेस के लिए संघर्ष करते रहे। मौके पर जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, मुखिया मोजिबूर रहमान, डॉ ऐनुल हक, नफीजुल शेख, प्रशांत राजवंशी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I





