Search

October 12, 2026 7:17 am

हिरणपुर में फसल बीमा योजना लक्ष्य के करीब।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2024 को लेकर हिरणपुर प्रखंड निर्धारित लक्ष्य के काफी करीब है। फसल बीमा का कार्य अभी भी द्रुत गति से जारी है। कृषि विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के 7500 कृषकों को फसल बीमा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था , जो बीते शुक्रवार तक 6716 कृषकों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है। इसमे कृषकों की 7844 हेक्टेयर जमीन को दर्शाया गया है। इसमे पंचायतवार आकड़ो को देखा जाय तो कईं पंचायतों में काफी संख्या में इस बीमा से कृषकों को जोड़ा गया है। इसमे बड़तल्ला पंचायत में 1118 कृषकों को जोड़ा गया है। वही बागशिशा पंचायत 1018 , डांगापाड़ा 954 , मोहनपुर 633 , बाबूपुर 522 , बरमसिया 439 , मंझलाडीह 390 , मुर्गाडांगा 304 ,धोवाडांगा 358 , केंदुआ 287 , हाथकाठी 184 , सुंदरपुर 153 , घाघरजानि 251 व तोड़ाई पंचायत के 184 कृषकों की बीमा कराई गई है। इस सम्बंध में आत्मा के बीटीएम मो.जुनैद ने बताया कि फसल बीमा का कार्य काफी तेजी से की जा रही है। जिससे कि कोई कृषक छूट नही पाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!