Search

May 15, 2026 11:24 pm

सीएस ने लिया चुनावी तैयारियों का जायजा , दिया निर्देश।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): सिविल सर्जन डा. मंटू टेकरीवाल ने बुधवार को हिरणपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया व आसन्न लोकसभा चुनाव तैयारियों की जायजा लिया। सीएस ने डा. सुनील सिंह से चुनाव कार्य की तैयोरियो को लेकर आवश्यक जानकारी लिया व सभी बूथों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर दिशा निर्देश दिया। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान लापरवाही न बरतें । सभी ड्यूटी पर अभी से ही लग जाये ।सीएस ने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा अंतर्गत 69 मतदान केंद्र है। सभी बूथों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसमे 97 स्वास्थ्य सहियाओं को सम्बन्धित बूथ में प्रतिनियुक्त की गई है। इसको लेकर सहियाओं को मेडिसिन किट भी उपलब्ध कराई गई है। जिसमे सभी प्रकार के बीमारियों की दवा दी गई है। वही सीएचसी में डा. सुनील सिंह सहित अन्य चिकित्सक व एएनएम ड्यूटी में रहेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांगापाड़ा में डा. मनोज कुमार व एएनएम कार्यरत रहेंगे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बेड उपलब्ध है उन्होंने कहा कि प्रखंड में एक एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई गई है। जो हर पल तैनात रहेंगे। दुर्घटना होने पर एम्बुलेंस के माध्यम से दुमका व दिल्ली भेजे जाने की भी समुचित व्यवस्था की गई है। जवानों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। इसको लेकर सभी व्यवस्था कर लिया गया है। चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम से हम सीधे संपर्क में रहेंगे। आकस्मिक व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य कर्मी हर पल तैनात रहेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में कालाजार को देखते हुए छिड़काव कार्य कर लिया गया है। इस मौके पर डीएमओ के के पाठक , चिकित्सक डा. प्रेम मुर्मू , डा . असिन टोप्पो , के के सिंह , अब्दुल मंजल , सैफ अली आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!