Search

October 8, 2026 4:03 pm

जेल में कैदियों की थाली तक पहुंची डालसा की नजर, अचानक पहुंची टीम ने परखी व्यवस्था।

मंडल कारा में औचक निरीक्षण, भोजन, पेयजल और साफ-सफाई की हुई जांच।

पाकुड़। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर गुरुवार को पाकुड़ मंडल कारा में अचानक डालसा की टीम पहुंची। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो ने जेल का औचक निरीक्षण किया। टीम ने खास तौर पर यह देखा कि बंदियों को जेल मैन्युअल के मुताबिक भोजन और जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।
निरीक्षण के दौरान जेल के रसोईघर से लेकर भोजन की गुणवत्ता, तय मैन्यू, पेयजल और साफ-सफाई तक की बारीकी से जांच की गई। टीम ने भोजन तैयार करने और वितरण की व्यवस्था भी देखी। जांच में भोजन की व्यवस्था मैन्यू के अनुरूप और संतोषजनक पाई गई। सचिव रूपा बंदना किरो ने जेल प्रशासन को साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल में बंद व्यक्तियों के मानवाधिकारों की रक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है, ताकि किसी तरह की लापरवाही की गुंजाइश न रहे।
निरीक्षण के दौरान डालसा कर्मी और जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!