Search

May 15, 2026 9:25 pm

80 प्रतिशत मतदान कराने को लेकर स्वीप टीम को किया प्रेरित: डीसी।

सतनाम सिंह

लोकसभा आम चुनाव 2024 में पाकुड़ जिलें में अधिकाधिक मतदान हो, इसे सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने स्वीप नियंत्रण कक्ष में पलाश जेएसएलपीएस के अंतर्गत कुल 30 सदस्यीय टीम को आगामी दिनांक 01-06-2024 को प्रत्येक मतदान केन्द्र में 80 प्रतिशत से ऊपर मतदान के कार्य को सफल बनाने हेतु बैठक की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान प्रतिशत 74 की प्रगति पर चर्चा की और कहा कि इस बार के लोकसभा आम चुनाव 2024 में 80 प्रतिशत मतदान से ऊपर के लक्षित कार्यों को सफल बनाने पर जोर दिया। प्रत्येक मतदान केंद्र में सभी सुपरवाइजर के अंतर्गत टैगिंग के रूप में अलग-अलग गांव, टोलों की दीदी से संपर्क करते हुए मतदान प्रतिशत को बढ़ाने और अधिक से अधिक योग मतदाताओं को मतदान केंद्र में समय पर पहुंचाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी टीम के एकजुटता के प्रयास से मतदान के दिन 80 प्रतिशत मतदान के कार्यों को अनिवार्य रूप से सफल बनाएं।बैठक में उन्होंने सभी से अपने-अपने क्रिएटिव आईडियाज से लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने की बात कही। लोकतंत्र के इस महापर्व में आप अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मौके पर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, स्वीप कोषांग के सहयोगी पदाधिकारी सह जेएसएलपीएस डीपीएम निशिकांत निरज, स्वीप कोषांग के सहयोगी पदाधिकारी सह एडीपीओ जयेन्द्र मिश्र, स्वीप कोषांग के सहयोगी पदाधिकारी सह एपीआरओ पवन कुमार, वाईपी-वित्तीय समावेशन स्वेता कुमारी,वाईपी-एसडी रीता कुमारी, पाकुड़ बीपीएम एवं स्वीप टीम के कर्मी उपस्थित थे।

img 20240530 wa00204237312304819641635

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!