Search

May 11, 2026 3:00 am

कुड़माली साहित्यकार, कवि सह लेखक नरसिंह महतो का मनाया गया पुण्यतिथि

गोड्डा : पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत अंतर्गत होपनाटोला में रविवार को शहीद चानकु महतो हूल फाउंडेशन एवं टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में कुड़माली भाषा के महान कवि नरसिंह महतो जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद झूमर टीम के द्वारा कुड़माली झूमर का का प्रस्तुति दी गई जो शाम तक चला। मौके पर वक्ता के रूप में हूल फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार महतो, वरिष्ठ अधिवक्ता अवनिकांत महतो, पूर्व जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र महतो, कुड़मी विकास मोर्चा के केन्द्रीय प्रधान प्रवक्ता दीपक महतो, मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, पूर्व जिला परिषद् देवेन्द्र कुमार महतो, निपनियाँ पंचायत के पूर्व मुखिया संजय महतो, मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मालेश्वर महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षता प्रेमलता महतो, जिला मिडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो, आकुस के पुर्व जिला अध्यक्ष दशरथ महतो, देवेंद्र महतो, निताय बंसरियार आदि लोगों ने सामाजिक मुद्दों पर अपनी अपनी वक्तव्य रखा। इसके उपरांत हूल फाउंडेशन के द्वारा पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। वहीं हूल फाउंडेशन के द्वारा 15 मई शहीद चानकु महतो के शहादत दिवस पर रंगमटिया में पत्रिका विमोचन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान श्रद्धांजली सभा की अध्यक्षता दिनेश कुमार महतो एवं संचालन अवनिकान्त महतो ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से कुड़मी विकास मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, युवा मोर्चा केन्द्रीय सचिव पंकज महतो, युवा जिला अध्यक्ष उदय कुमार महतो, छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष दशरथ कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार महतो, कुड़मी सेना के लालजी महतो, राजेश महतो, मुन्ना महतो, सोनू कुमार, पिंटू कुमार महतो, गुड्डू कुमार, सुनील कुमार महतो, मनीष कुमार, विक्रम कुमार, दुर्योधन कुमार, महेश महतो, गंगा, संतोष, रतन, राकेश, रामदुलाल, सुलोचना महतो, कलावती महतो, सोनी महतो, दीप्ति श्री महतो आदि लोग उपस्थित रहे।

img 20240415 wa00767695767916378342274

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!