गोड्डा : ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की निर्वाचन इकाई द्वारा मंगलवार की संध्या गोड्डा लोकसभा से महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर दिया है, इसको लेकर पत्र भी जारी कर दिया गया है। ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों से जिले में महागठबंधन का प्रत्यासी कौन होगा इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी जिसकी आज घोषणा कर दी गई। बताते चला कि गोड्डा लोकसभा में कांग्रेस के तीन प्रत्याशी पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक प्रदीप यादव और महागामा विधायिका दीपिका पांडे सिंह रेस में चल रही थी। हालाकि कई बार यह बातें भी सामने आई की पूर्व विधायक राज पालीवार भी यहां से प्रत्याशी हो सकते हैं लेकिन आज इस घोषणा के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने अपना प्रत्यासी दीपिका पांडे सिंह को घोषित कर दिया।




