एस कुमार
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्याण छात्रावास परिसर में बुधवार को मांझी परगना लाहंती वैसी की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुर्मू के अध्यक्षता में की गई. बैठक में ग्राम प्रधान, लेखा होड़, लिखा, गुड़ैत प्रामाणिक, जोगमाझी नाइकी, कुडाम नइकी एवं सहित अन्य लोग शामिल थे. बैठक में पी. पेसा कानून के तहत ग्राम सभा को शक्ति के साथ ग्राम में लागू करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई. बैठक में जाति निवासी प्रमाण पत्र निर्गत के लिए ग्राम प्रधान का अनुशंसा होना चाहिए ना की पंचायत मुखिया द्वारा ना हो, इसके विरुद्ध में एक लिखित शिकायत व सुझाव पत्र अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया था. इसके बावजूद कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. इससे हम सभी ग्राम प्रधान काफी नाखुश है. बीते सात से आठ महीने से प्रधानी सम्मान बकाया है. जिसको लेकर बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एक लिखित शिकायत पत्र अंचलाधिकारी को देने पर विशेष रूप से चर्चा की गई. बैठक में कमलाकांत मुर्मू, स्टेफन हेम्ब्रम, डिजेन हांसदा, सिफ़ानुएल हांसदा, मसीहा हेंब्रम, अनीता मरांडी सहित दर्जनों ग्राम प्रधान व अन्य मौजूद थे.






