Search

October 24, 2026 8:38 pm

आवश्यक सेवा में लगे वोटर्स को पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान करने की होगी सुविधा : उपायुक्त।

राजकुमार भगत

पाकुड़। सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर चनाव में आवश्यक सेवा में लगे वोटर्स को पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार- विमर्श किया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के नोडल पदाधिकारी को अब्सेंटी वोटर्स की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। ज्ञातव्य है कि स्वास्थ्य, बिजली, बीएसएनएल, दूरदर्शन, रेडियो, विमान सेवा, रेलवे, डेयरी, फायर फाइटर, एम्बुलेंस सर्विसेज, चिकित्सा, डाक, कारा से जुड़े कर्मचारियों को अब्सेंटी वोटर्स में शामिल किया गया है।
उपायुक्त ने आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं के लिए चुनावी कर्तव्य प्रमाण पत्र (ईडीसी) एवं डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए ऐसे कर्मचारियों की सूची के आधार पर जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी और वे उस दिन वोट देने से वंचित रह सकते हैं, उन्हें रिटर्निंग अधिकारी द्वारा फॉर्म 12 डी जारी किया जाएगा और उन्हें ईडीसी-बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग की सुविधा फैसिलिटेशन सेंटर पर दी जाएगी।

img 20240415 wa00627204229802470935920

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!