Search

May 11, 2026 1:06 pm

डिवाइन प्रोविडेंस मिशन स्कूल का हुआ शुभारंभ।

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया (पाकुड):- प्रखंड के के खैराकान्दर में डिवाइन प्रोविडेंस मिशन स्कूल का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज अंथोनी हाँसदा सहित विशिष्ट अतिथि पुर्व मुखिया शिवशंकर भगत,पुर्व प्रमुख अजीत मंडल,पुर्व मुखिया हाजी शौकत अली,फादर मार्क,पुर्व अंचल निरिक्षक महेन्द्र टुडू,पुर्व आयकर अधिकारी नेजाद अली,अंकिता सिंह,इसलाम अंसारी, ने फीता काटकर किया। मौके पर स्कूल के निदेशक प्रो.सुहाषिनी बेसरा मौजूद थी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रखंड में इस तरह की स्कूल का आवश्यकता है। यहां एक भी इंग्लिश मिडियम स्कूल नही है। उन्होंने कहा क स्कूल खुलने से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। बच्चों में भावनात्मक, सामाजिक, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए स्कूल भेजना चाहिए। इससे बच्चे आजादी से सीखते है। कहा कि बच्चों का मस्तिष्क का 90 प्रतिशत विकास पांच वर्ष के उम्र तक हो जाता है। वही निदेशक ने बताया कि यह स्कूल सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित है यहां नर्सरी से क्लास पाँच तक का व्यवस्था अभी है बाद में इसे और बढ़ाया जाएगा। यहां शिक्षण सामाग्री के साथ-साथ खेल की भी शिक्षा दी जाएगी। साथ ही स्कूल आने अथवा जाने के लिए सुरक्षित वाहन की व्यवस्था है। मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक पिंकी उपासना मरांडी,मोती लाल हांसदा,हरिवंश चौबे,खुरशेद आलम,मइनुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।मंच का संचालन पत्रकार पूर्णन्दू कुमार विमल ऊर्फ राजू ने किया।

img 20240402 wa00033745096647064594947
img 20240402 wa00046611787466503052039

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!