अक्षय कुमार सिंह
घाटो। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भूइयांडीह में मंगलवार को डॉ. सोनिया तिवारी ने विद्यालय की नई प्राचार्या के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. एस. के. शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी झारखंड जोन-डी सह प्राचार्य डीएवी रजरप्पा) ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया। वरिष्ठ शिक्षक श्री पी. मेसवा एवं शिक्षिका नीलम दुबे ने तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

डॉ. सोनिया तिवारी ने अपने विचार रखते हुए में विद्यालय को उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं आधुनिकता के समन्वय के साथ नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। इसी क्रम में विद्यालय में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया।

विद्यार्थियों में नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, देशभक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






