Search

May 4, 2026 2:45 pm

महेशपुर विधानसभा से डीएसपी नवनीत हेंब्रम हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार, लोगों में जगी नई उम्मीदें।

जनता की सेवा के लिए त्याग दी नौकरी, डीएसपी नवनीत हेंब्रम की कार्यकुशलता और सेवा भाव से प्रभावित होकर लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए किया प्रेरित।

बलराम ठाकुर

पाकुड़। इन दिनों झारखंड प्रदेश भर में आसन्न विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर गांव से लेकर शहर तक चर्चाएं काफी तेज हो गई है, चाहे वो चाय के दुकान हो, नास्ते की दुकान हो या होटल। लोगों के अनुसार चाहे वो किसी भी पार्टी का उम्मीदवार हो वो साफ स्वच्छ एवं जनता का भलाई करने वाला हो, जो रोजगार दिला सके, पलायन रोक सके, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र को आगे बढ़ा सके। अगर देखा जाय तो आम जनता भी पुराने नेताओं से तंग आकर नए साफ स्वच्छ वाले नेता की तलाश कर रहे है जो जनता के हित में सोच सके। यहां बात कर रहे है महेशपुर विधानसभा की जहां की जनता नए चेहरे की तलाश में है और उनलोगों के अनुसार डीएसपी नवनीत हेंब्रम सटीक बैठता है जो डीएसपी पद पर रहते हुए भी नौकरी से त्यागपत्र देकर आम जनता की सेवा करने में उतर पड़े है। नवनीत हेंब्रम को नए चेहरे एवं इनकी कार्यकुशलता को देखकर इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों में एक नई किरण की उम्मीदें जगी है। ज्ञात हो कि डीएसपी नवनीत हेंब्रम साहिबगंज जिले में जैप 09 में पदस्थापित रहते हुए त्यागपत्र दिया है। लगभग 12 वर्ष पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम पाकुड़ जिले में मुख्यालय डीएसपी के पद पर कार्यरत थे, फिर कुछ वर्ष बाद महेशपुर में एसडीपीओ के पद पर रहकर कार्य भी किया। जिसके कारण पाकुड़ जिले में उनकी पकड़ एक मजबूत स्थिति में है। सूत्रों की माने तो डीएसपी नवनीत हेंब्रम पाकुड़ जिले के महेशपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हैं। जानकारी के अनुसार महेशपुर में एसडीपीओ के पद पर पदास्थापित होने के बाद उन्होंने पद पर रहते हुए लोगों की दुख – सुख और भावनाओं को बहुत ही करीबी से समझा और हजारों लोगों को सेवा भाव की दृष्टि से मदद भी किया, जिससे महेशपुर विधानसभा के लोगों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया जिससे वशीभूत होकर समाज सेवा भाव से डीएसपी नवनीत हेंब्रम वर्तमान में साहिबगंज में पदास्थापित होने के बाद वे अपने पद से इस्तीफा दिया और चुनाव लड़ने का मन बना लिया। लोगों की माने तो डीएसपी नवनीत हेंब्रम स्वभाव से बहुत अच्छे है और मिलनसार व्यक्ति है। सूत्रों की माने तो डीएसपी नवनीत हेंब्रम की पकड़ महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मजबूत स्थिति में है। इस क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों में उनकी एक अच्छी पकड़ है और लोग उन्हें भी चाहते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों के अनुसार यही कयास लगाए जा रहे है कि महेशपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर डीएसपी नवनीत हेंब्रम चुनाव लड़ सकते है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!