एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा लब्दाघाटी पीडब्ल्यूडी सड़क घाटी के समीप एक अपाची बाईक का ब्रेक फेल हो जानें एक ही परिवार के बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिझूवा गांव निवासी निरंजन मड़ैया अपने दादा जी विलास मड़ैया एवं बेटी एंजल कुमारी के साथ गोड्डा से अपना घर जा रहा था ठीक घाटी के समीप बाईक का ब्रेक फेल हो गया जिससे बाईक चालक सड़क से एक सौ फीट नीचे गिर गया जिस कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर एएसआई अरुण ठाकुर घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया जहां तीनों घायलों का डॉ आनंद द्वारा ईलाज कर बेहतर ईलाज के लिए सदर दुमका रेफर कर दिया। डॉ आनंद ने बताया कि बिलास मड़ैया का कंधा का हड्डी टूट कर बाहर हो गया जबकि निरंजन मड़ैया का केहूनी टूट गया,वही एंजल का पैर टूट गया है। तीनों को बेहतर ईलाज हेतु रेफर कर दिया गया।प्रभारी थाना प्रभारी गौतम कुमार दास ने बताया कि मामले को लेकर जांच किया जा रहा है।







