Search

October 23, 2026 7:03 am

कागजात के अभाव पर एमवीआई ने पत्थर लदे दो ट्रक को जप्त कर किया थाना को सुपुर्द।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़( पाकुड़) एमवीआई सुदीप कुजूर ने लिट्टीपाड़ा लाइन होटल के समीप कागजात के अभाव में दो गिट्टी लदा ट्रक को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार बीआर 43जी ए 1811एवं जेएच 16जी 3390हिरणपुर थाना क्षेत्र के क्रेसर से गिट्टी लोड कर गोड्डा की ओर जा रहा था ठीक लाईन होटल के समीप रोककर चालक से आवश्यक कागजात की मांग किया परंतु चालक द्वारा प्रयाप्त कागजात नहीं दिखा पाया। एमवीआई श्री कुजूर ने बताया कि कागजात की अभाव में दो गिट्टी लदा ट्रक को जब्त किया गया है आगे फाइन के पश्चात छोड़ दिया जाएगा। वही थाना के समीप भी एमवीआई ने बाईक जांच अभियान चलाकर बिना हेल्मेट से चलने वाले 10बाईक चालक से दस हजार रुपए का ऑनलाइन चालान काटा गया। मौके पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!