Search

October 23, 2026 6:20 am

आगलगी से घर में रखा सारा सामान जलकर राख, हजारों की संपत्ति का नुकसान।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा तिलकामांझी चोक पर स्थित सृजल टुडु के घर मे रविवार को अचानक आग लगने से हजारों की सम्पति जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार कूड़ा करकट के आग की चिंगारी से घर मे लगी आग।ग्रामीणों व पुलिस की सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। सृजल टुडु का घर तिलकामांझी चोक के समीप है। दोपहर में जब घर मे आग लगा उस वक्त घर मे कोई नही था। परिवार के सभी सदस्य चर्च गया हुआ था। घर के बगल में कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। कूड़ा में किसी ने आग लगा दिया था। उसी का चिंगारी घर के चारो लगे बास के टटिया में लगा गया। जो देखते ही देखते आग की लपटें इतना तेज था कि पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। आग लगनी की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ पहुचकर ग्रामीणों को प्रेरित कर दूसरे के घर आँगन व चापाकल से पानी लाकर आग को बुझाने का प्रयास किया।एएसआई हरेराम यादव व पुलिस जवानों के साथ ग्रामीण संदीप मंडल , शान्तनु भारती समेत आस पास के लोगो ने अपने जान की परवाह न कर आग बुझाने में लगा रहा।सृजल के पुत्र लियुस टुडु ने बताया कि घर में काफी मात्रा में धान व चावल था जो आग की चपेट में आने से जल गया। वही घर के अंदर रखा कपड़ा लता व बर्तन व रुपया पैसाभी था जो आग का शिकार हो गया। उन्होंने बताया कि घर के साथ सब कुछ जल गया। अब रहने खाने के लिए भी कुछ बचा नही है। उन्होंने बीडीओ सह सीओ से सहयोग अपील किया है।बीडीओ श्रीमान मरांडी ने बताया कि आग लगी का शिकार परिवार को हर सम्भव सहयोग किया जाएगा। राजस्व कर्मचारी के द्वारा छति की जांच की जाएगी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!