Search

May 16, 2026 12:31 am

दुर्गा सोरेन सेना ने निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेब्रम से की शिष्टाचार मुलाकात

राजकुमार भगत

पाकुड़ । मंगलवार को होटल रॉयल रेसिडेंसी पाकुड़ में विधायक  सह निर्दलीय प्रत्याशी लॉबिन हेंब्रम से दुर्गा सोरेन सेना के सभी कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार मुलाकात कर पाकुड़ जिला एवं पाकुड़ नगर परिषद और पाकुड़ पंचायत के सभी मूलभूत समस्याओं के बारे में अवगत कराया । कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव है।  रेल परिवहन की समस्या चरम पर है।. खराब सड़कें, बिजली की कमी, अपर्याप्त पेयजल खराब स्वच्छता, शिक्षा का बुरा हाल है।  अवैध खनन एवं परिवहन की हाल तो और भी खराब है। अवैध परिवहन के चलते प्रतिदिन कोई ना कोई दुर्घटना घटती है इसे लेकर बाबू की कोई चिंता नहीं। कागज पत्र के नाम आधे से अधिक खदाने बंद पड़ी है।पर पाकुड़ जिले में रोजगार चुनौतियाँ बन गई है । रोजगार के लिए के लिए लोग पलायन कर रहे हैं जो झारखंड के लिए दुख की बात है। किंतु इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जितने प्रत्याशी चुनाव के समय दम भरते हैं इतना अगर पहले क्या होता है तो आज पाकुड़ की स्थिति ऐसी नहीं होती। लोबिन हेंब्रम ने सभी बातों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया यदि हम जीत करते हैं तो सारी व्यवस्था में सुधार होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!