Search

November 21, 2025 11:37 pm

दुर्गापूजा का उल्लास, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख ने दी शुभकामनाएं।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख ने विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर श्रद्धालुओं और पूजा समितियों के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारा और सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संदेश देते हैं। पिंकू शेख ने श्रद्धालुओं से मिलकर उन्हें दुर्गापूजा की बधाई दी और कहा कि इस पर्व से हमें मिलजुलकर समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।

img 20250930 wa00246759097942546784838
img 20250930 wa00255962307089334600775

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर